G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के खोजे का पुरवा गाँव मे एक महिला ने संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के खोजे का पुरवा गाँव निवासी सलमान की 26 वर्षीय पत्नी सोनी ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के परिजनों ने बताया मृतिका का मयका ललौली थानां क्षेत्र के जजरहा गाँव मे था उसकी शादी 6 वर्ष पूर्व हुई थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share