G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव के समीप दो बाइको की आपस में भिड़ंत हो गई। जिससे एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी रामकुमार का 36 वर्षीय पुत्र बबलू भाई पर सवार होकर अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव के समीप पहुंचा। तभी दूसरे बाइक सवार से हुई भिड़ंत में बबलू घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियो द्वारा सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share