उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दम्पति व दूसरी बाइक सवार होमगार्ड सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली का पुरवा मोहल्ला निवासी कन्हैया लाल का 30 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार अपनी 28 वर्षीय पत्नी प्रेमलता को बाइक पर सवार कर कानपुर जनपद मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहा था। जब उसकी बाइक कल्यानपुर थानां क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप पहुंचे वाली थी।

तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। और उसकी बाइक समीप चल रहे बकेवर थानां की देवमई पुलिस चौकी क्षेत्र के औसेरी खेड़ा गाँव निवासी शिव राम के 50 वर्षीय पुत्र रामपाल ( होम गार्ड ) की बाइक से टकरा गई। जिससे होमगार्ड व दम्पति सहित तीनो लोग घायल हो गए।

घायलो को तुरन्त इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

वहीं होमगार्ड राम पाल ने बताया वह शहर से जज विनोद कुमार चौरसिया के यहां से ड्यूटी कर घर लौट रहा था तभी रास्ते मे यह हादसा हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share