जानकारी के अनुसार फतेहपुर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरी मोड़ के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव निवासी रामचंद का 30 वर्षीय पुत्र सुमरन बाइक पर सवार होकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र गया था। तभी वापसी के समय उसकी बाइक देवरी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार सुमरन गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया।

घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची। जहाँ डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अचेत अवस्था में उसको कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

वहीं अस्पताल पहुंचे घायल के पिता रामचंद्र ने बताया हमारा बेटा रोड बनवाने का काम करता है। और वह काम से वापस घर लौट रहा था। तभी उसकी बाइक गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया अब डॉक्टर कानपुर भेज रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

