उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गांव के समीप बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शाखा गांव निवासी विश्वनाथ का 51 वर्षीय पुत्र सोहनलाल बीती रात घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकला था।

तभी गांव के समीप ही चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार सोहन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंच।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share