उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के अम्बापुर चौराहे के समीप बाइक पर बैठे युवक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे युवक घायल हो गया और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अम्बापुर गांव निवास गोरेलाल का 19 वर्षीय पुत्र बब्लू बीती शाम गांव के समीप चौराहे पर खड़ी बाइक पर बैठा था।

तभी चार पहिया वाहन ने उसको टक्कर मार दिया जिससे बब्लू घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल कोई इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share