G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रारा गांव के समीप बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कठेरवा गांव निवासी बाबूलाल का 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार बाइक पर सवार होकर थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव अपनी बुआ के यहां गया था। वहां से वापस आते समय जब थाना क्षेत्र के रारा गांव के समीप पहुंचा तभी अचानक उसको चक्कर आ गया और वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share