G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा नेशनल हाईवे 2 पर ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के बुधवन गांव निवासी रवि कुमार अपनी 22 वर्षीय गर्भवती पत्नी रीतु देवी को बाइक पर सवार कर शहर इलाज कराने आया था। इलाज करा करवा कर वापस अपने घर लौट रहा था।

तभी थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव के समीप नेशनल हाईवे 2 पर ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार महिला रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share