उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हसउपुर गांव में गाय के बछड़े को पकडते समय युवक बछड़े सहित गहरे नाले में गिर गया घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हसउपुर गांव निवासी स्व. सुखनंदन का 40 वर्षीय पुत्र राम नरेश की घर में पाली हुई गाय का बछड़ा भाग रहा था।

वह बछड़े को पकडने के लिए उसके पीछे भागा और वह बछड़ा सहित गहरे नाले में गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share