G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव के समीप बाइक सवार की बाइक रोड पर पड़े बोल्डर से टकराकर अनियंत्रित हो गई। और वह गिरकर घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के टेसाही खुर्द गांव निवासी अमरनाथ सिंह का 28 वर्षीय पुत्र विजय सिंह बाइक पर सवार होकर किसी काम से सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र गया था।

तभी वहॉं से वापस लौटते समय कृपालपुर गांव के समीप रोड पर पड़े बोल्डर से उसकी बाइक टकराकर अनियंत्रित हो गई। और वह गिरकर घायल हो गया घटना की सूचना स्थानीयो ने सरकारी 108 एंबुलेंस कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share