G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के तरवापुर बस्ती में बाइक सवार को पिकअप ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के महादेवन का पुरवा गांव निवासी सुरेश कुमार का 30 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार बीती शाम घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के तरवापुर बस्ती के समीप पहुंचा तभी पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया।

जिससे प्रदीप कुमार घायल हो गया घायल अवस्था में उसको नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share