G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील के समीप बाइक सवार पोस्टमैन को डंपर टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार पोस्टमैन गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्टरगंज चूना गली शिवपुरम मोहल्ला निवासी श्री राम श्रीवास्तव का 61 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार श्रीवास्तव जो हदगांम कस्बे में पोस्टमैन पद पर कार्यरत है। आज वह शहर हेड ऑफिस से डाक लेकर वापस हदगांम जा रहा था।

जब वह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील के समीप पहुंचा। तभी रोड से निकला डम्पर उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे पोस्टमैन अशोक कुमार श्रीवास्तव घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share