G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नया पूर्व हाजीपुरगंग गांव में घर पर काम कर रही बृद्ध महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हाजीपुरगंग गांव निवासी श्याम सुंदर की 70 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी घर पर काम कर रही थी।

तभी वही छिपे हुए जहरीले सांप ने उसको काट लिया। सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई। तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share