G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील के समीप बीती रात तेज रफ्तार से रोड पार कर रही नील गाय से कार टकरा गई। जिससे कार में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार लखनऊ से बाँदा जनपद जाते समय एक कार जब हुसैनगंज थानां क्षेत्र सात मील के समीप पहुंची तभी अचानक तेज रफ्तार से रोड पार कर रही नील गाय से टकरा गई। जिससे कार में सवार जय राम का 35 वर्षीय पुत्र अरविंद सिंह उसकी 33 वर्षीय पत्नी साधना उसका 12 वर्षीय पुत्र समर उसकी 4 वर्षीय पुत्री यशिका, रविन्द्र की 30 वर्षीय पत्नी सीमा उसका 12 वर्षीय पुत्र राज उसका 10 वर्षीय पुत्र गोलू और 22 वर्षीय अंजू देवी घायल हो गयीं। घटना घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायलो की हालत गंभीर देखते हुए। प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि यह परिवार लखनऊ से बांदा जनपद एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था तभी रास्ते में हादसा हो गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share