G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मड़ई हार बैगांव गांव के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मड़ई हार बैगांव गांव निवासी दयाराम का 25 वर्षीय पुत्र हिमांशु बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। और वह घायल हो गया हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share