उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के आबुनगर रेड्या निवसी शंकर लाल की पुत्री रीना को पीलिया के चलते हीमोग्लोबीन 2 ग्राम हो गया।डॉक्टर द्वारा मरीज़ के तीमारदारों को जल्द रक्त के इंतजाम के लिए कहा गया। जिला अस्पताल में रक्त की कमी के चलते एबी पॉजीटिव रक्त उप्लब्ध नही था। और जानकारी सर्व फॉर ह्यूमैनिटी टीम को होते ही केस वेरिफाई कर संस्था के ग्रुप में डालते ही संस्था सर्व फार ह्यूमैनिटी के सदस्य कमल किशोर जो सदर कोतवाली क्षेत्र के आबू नगर निवासी है।

मरीज़ को रक्तदान करने के लिए तैयार हो गए। और जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र पहुचकर जरूरतमंद मरीज़ के लिए रक्तदान किया। और मरीज के तीमारदार फूलकली को रक्त की उपलब्धता करवाई। जिससे मरीज को समय से रक्त मिल सका। इस मौके पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह, जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र संतोष, राजू कैथवास ,अखिलेश उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share