G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के मगरे गांव के समीप लोडर की टक्कर से साइकिल सवार नहर की बम्बी में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में साइकिल सवार युवक को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केन्द्र पहुंचाय गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अकबरपुर चोराइं गांव निवासी पुररी का 20 वर्षीय पुत्र अखिलेश बीती रात साइकिल पर सवार होकर थाना क्षेत्र के जमोरा गांव एक मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहा था।

जब वह थाना क्षेत्र के मगरे गांव के समीप पहुंचा। तभी लोडर उसकी साइकिल को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे साइकिल सवार नहर की बम्बी में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसका इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share