उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के चक्की नाका ओवर ब्रिज के समीप साइकिल सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई। तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव निवासी स्व. दिरपाल का 40 वर्षीय पुत्र अंबिका प्रसाद बीती शाम साइकिल पर सवार होकर थाना क्षेत्र के सौरा में स्थित सोयाबीन फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी करने आ रहा था।

जब वह थाना क्षेत्र के चक्की नाका ओवर ब्रिज के समीप पहुंचा। तभी अज्ञात वाहन उसकी साइकिल को टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share