G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के महवाने का पुरवा गांव में युवक ने लाइसेंस लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पटल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घूरी पोस्ट के महवाने का पुरवा गांव निवासी राम सुहावन के 45 वर्षीय पुत्र राजा ने लाइसेंसी डीबी बीएल बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के छोटे भाई शिवनंदन ने बताया की भाई खेती किसानी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। उसकी दिमागी स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। तीन-चार वर्षो से उनका कानपुर में इलाज चल रहा था। इसी के चलते उन्होंने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी सुनीता देवी और दो बेटी एक बेटे का रो रो कर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share