उत्तर प्रदेश फतेहपुर के चाँदपुर थानां क्षेत्र के आजमपुर गड़वा गांव में सन्दिग्ध अवस्था मे किशोरी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के आजमपुर गड़वा गांव निवासी रमेश की 17 वर्षीय पुत्री बेबी ने संदिग्ध अवस्था में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब किशोरी को फांसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share