G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मन्नीपुर गांव में वृद्ध महिला अपने घर में काम कर रही थी। तभी वहाँ छिपे हुए जहरीले सांप ने उसको काट लिया। सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मन्नीपुर गांव निवासी राम प्रकाश की 60 वर्षीय पत्नी अंजना देवी घर में काम कर रही थी। तभी वहां पर छिपे हुए ज़हरीले सांप ने उसको काट लिया। सांप काटने की बात अंजना देवी ने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनो ने घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसके परिजनों को कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share