उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के शाहपुर बैंक के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मार दिया। जिससे राहगीर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के पयाग दासपुर गांव निवासी स्व. दुलारे का 55 वर्षीय पुत्र भिखारी लाल किसी काम से सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के शाहपुर पैदल गया था।
म9
जब वह बैंक के सामने पहुंचा तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से भिखारी लाल घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share