उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कस्बे में सन्दिग्ध अवस्था मे अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शेषमणी अवस्थी के 50 वर्षीय पुत्र जागेश्वर ने सन्दिग्ध अवस्था मे जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स अधेड़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने जागेश्वर की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही कानपुर जाते समय रास्ते मे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share