G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बहेरौली गांव के समीप भूसा लागे ट्रैक्टर से गिरकर अधेड़ ब्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बहेरौली गांव निवासी हिम्मत सिंह का 54 वर्षीय पुत्र शमशेर सिंह खेत से ट्रैक्टर पर भूसा लादकर घर आ रहा था। तभी वह गाँव के समीप ट्रैक्टर के ऊपर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं कानपुर पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share