G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के चितौरा गांव में चार पहिया वाहन की टक्कर से सफाई कर्मी घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी सूरजदीन का 65 वर्षीय पुत्र राम सजीवन जो मौजूदा समय में थाना क्षेत्र के चितौरा गांव अपनी ससुराल में निवास कर रहा है। बीती रात गांव में उसको चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे राम सजीवन घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं अस्पताल में राम सजीवन ने बताया बीती रात गांव के पंचायत भवन में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कंधरा मजरे जमरावां से गांव निवासी मंगल साहू की पुत्री की बारात आई थी। उसी बारात में आया चार पहिया वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share