उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के खाश मऊ में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खाश मऊ गांव निवासी साबिर अली के 28 वर्षीय पुत्र शहजाद ने पारिवारिक कलह के चलते घर में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share