उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के हसवा कस्बे के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से कक्षा 9 का छात्र घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी राम नारायन का 15 वर्षीय पुत्र अतुल कुमार रोज की भांति आज भी वह कस्बे में स्थित स्वामी चंदास इंटर कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने गया था। वहां से छुट्टी होने के बाद वापस घर लौटते समय कस्बे के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गया। घटना की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए हसवा स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर छात्र को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं छात्र के पिता ने बताया हमारा पुत्र कस्बे में स्थित स्वामी चंददास इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र है जो स्कूल पढ़ने गया था और वापस घर लौटते समय कस्बे के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

