उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के महना गांव निवासी राजकुमार का 26 वर्षीय पुत्र भजन और गांव निवासी जितेंद्र दोनों बाइक पर सवार होकर गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

बीती रात वापस अपने घर जाते समय थाना क्षेत्र के बंधवा के समीप अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बहुवा स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही जितेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करते हुए भजन को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

