G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवा बाग नेशनल हाईवे 2 पर अचानक बाइक सवार के सामने कुत्ता आ गया। और बाइक सवार कुत्ते से टकराकर रोड पर गिर गया, जिससे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद मिश्रा का 30 वर्षीय पुत्र दुर्गेश मिश्रा व शैलेंद्र कुमार मिश्रा का 16 वर्षीय पुत्र हर्षित मिश्रा दोनों चाचा भतीजे बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहे थे। जब उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नउवा बाग के नेशनल हाईवे दो पर पहुंची तभी उनकी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। और कुत्ते से टकराकर रोड पर गिर कर दोनों चाचा भतीजे घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर दोनों का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share