G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के रानीपुर ओवर ब्रिज के समीप पैदल जा रहे राहगीर को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे राहगीर की मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल बाजार निवासी शरीक खान का पुत्र फिरोज खान उर्फ मुन्ना किसी काम से फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र स्थित रानीपुर ओवर ब्रिज के समीप पैदल जा रहा था। तभी रोड से गुजरा अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share