उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवा बाग आटा मील के समीप पॉलिटेक्निक के छात्र का सन्दिग्ध अवस्था में शव फांसी के फंदे से लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा तो हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार सोनभद्र जनपद के अनपरा थाना क्षेत्र के अनपरा बाजार निवासी सुरेश कुमार दीक्षित का 21 वर्षीय पुत्र अभिषेक दिक्षित फतेहपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवा बाग में स्थित सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था।

जिसका सन्दिग्ध अवस्था में आटा मील के समीप शव लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share