G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गाँव में संदिग्ध अवस्था में युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को हुए तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार बहरौली गांव निवासी स्व. रामदीन के 42 वर्षीय पुत्र रमेश ने संदिग्ध अवस्था में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्तम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के साले रामसजीवन ने बताया कि उसका जीजा नशे का आदी था।

तीन दिन पूर्व उसकी बहन सुमन को मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया था। जिस पर वह घर से चली गई थी उसी दिन जीजा ने घर के अंदर फांसी लगा लिया। आस-पास के लोगों को जब घर के पास से दुर्गन्ध आई तो इसकी जानकारी परिजनों को दी और घर वाले घर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share