G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के बेरा गढ़िवा गाँव के समीप ट्रक ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर बैठी महिला गिरकर घायल हो गई घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार मलवा थानां क्षेत्र के चकेहड़ी जगदीशपुर गाँव निवासी धनराज की 55 वर्षीय पत्नी निशा देवी अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर हुसैनगंज थानां क्षेत्र के मटियारा गाँव अपनी बेटी के यहाँ जा रही थी।

जब वह थानां क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा गाँव के समीप पहुँची तभी ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे निशा देवी गिरकर घायल हो गई घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share