G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के जगन्नाथ बाबा मंदिर के समीप गुरूवार की दोपहर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनसार थाना क्षेत्र के परमानंदपुर फिजिरपुर (राजापुर) निवासी 33 वर्षीय धीरज कुमार गुरूवार की दोपहर बाइक से खागा किसी काम से आ रहा था। जब वह जगन्नाथ बाबा मंदिर के समीप पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियो ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सविता, एक पुत्र दो पुत्रियो को रोता बिलखता छोड़ गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share