उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास चौराहे के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने पिया को मृत घोषित करते हुए दूसरे को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सैदीपुर मजरे हैबतपुर गांव निवासी शत्रुघन का पुत्र सुमित अपने 55 वर्षी पिता शत्रुघन को बाइक पर सवार कर मलवा थाना क्षेत्र गया था। वहॉं से वापस लौटते समय जब वह सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास चौराहे के समीप पहुंचा। तभी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया जिसमें पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत शत्रुघन को मृत घोषित करते हुए सुमित को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही मृतक के पुत्र ने बताया पिता की दवा करवाकर मलवा से घर लौट रहे थे तभी हादसा हो गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

