G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के गजइपुर गांव के समीप जंगल में युवक की बिजली के करंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गजइपुर गांव निवासी राम सिंह का 18 वर्षीय पुत्र अरुण मान सिंह गांव के समीप जंगल गया था। तभी बिजली के करंट की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं जाफरगंज थाना थाना प्रभारी ने बताया युवक गांव के समीप जंगल में किसी काम से गया था। तभी वहाँ बिजली का तार टूट कर लटक रहा था, युवक ने उसी तार को छू लिया जिससे युवक बिजली के करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share