G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र के प्रेम नगर चौराहे के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसे रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कस्बा निवासी मानसिंह का 35 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार सिंह बाइक पर सवार होकर किसी काम से प्रेम नगर गया था। जब वहाँ से वापस घर लौटने लगा तो चौराहे के समीप अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार अनिल गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया।

जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसे सरकारी 108 एम्बुलेन्स से रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share