उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के बदले का पुरवा गाँव के समीप खेत गए किसान ने सन्दिग्ध अवस्था मे ज़हरीला पदार्थ ख़ाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बदले का पुरवा गाँव निवासी राम शुमेर का 28 वर्षीय पुत्र अजय उर्फ चैतू गाँव के समीप स्थित खेत गया था। तभी उसने खेत में ही संदिग्ध अवस्था में ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्तम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने बताया बेटे की 6 माह पूर्व शादी हुई थी। वह शराब पीने का आदि था जिसके चलते उसकी पत्नी उसको छोड़ कर चली गई थी। जिससे वह मानसिक तनाव में रहा करता था। वह घर का सबसे बड़ा था और खेती किसानी कर परिजनों के साथ रहता था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share