उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थानां क्षेत्र के अढ़ेना गाँव मे घर मे रखे स्टैंड फैन को चलाते समय किशोर बिजली के करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया। परिजनों को जानकारी हुई तो किसी तरह उसको करंट से अलग कर इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के अढ़ेना गाँव निवासी सुरेश का 14 वर्षीय पुत्र दिपांशु आज दोपहर घर की छत पर रखे स्टैंड फैन को चला रहा था।

तभी वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको बिजली के करंट से अलग कर इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पाल भेज दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share