उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे के समीप तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ई-रिक्से पर सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार इटावा जनपद के बसरेर थाना क्षेत्र के चकवा खोर गांव निवासी मेवाराम का 40 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार फतेहपुर जनपद के शाह कस्बे अपनी ससुराल आया था। आज सुबह ई-रिक्शे पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहा था। जब रिक्सा कस्बे से कुछ दूर आगे बढ़ा तभी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार मनोज कुमार घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

