उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में सटरिंग लगाते समय कारीगर छत से गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के करसवाँ गांव निवासी राजू का 26 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार जो सटरिंग कारीगर है और सटरिंग लगाने का काम करता है। वह आज सुबह बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में सटरिंग लग रहा था।

तभी छत पर उसका बैलेंस बिगडा और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएससी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share