उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हदगांम थाना क्षेत्र के मुक्तिपुर गांव के समीप मोपेड सवार अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मुक्तिपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामपाल का 60 वर्षीय पुत्र अमर सिंह मोपेड बाइक पर सवार होकर कौशांबी जनपद के सिराथू अपनी बहन के घर गया था। वहां से जब वापस अपने घर लौट रहा था तभी अपने गांव के समीप उसकी मोपेड अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हदगांम सीएससी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share