उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के ढकौली गांव में युवक ने पारिवारिक कलह के चलते घर के अंदर ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ढकौली गांव निवासी मोहन के 25 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश ने पारिवारिक कलह के चलते घर के अंदर ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं युवक की भाभी रन्नो देवी ने बताया की चावल में रखने वाली दवा को खा लिया है जिससे इसकी हालत बिगड़ गई है। वही दवा खाने की कोई वजह नहीं बताई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share