G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बीती रात रोड किनारे खड़े ट्रेलर में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे ट्रक ड्राइवर घायल हो गया घायल अवस्था में ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राजस्थान के फागी थाना क्षेत्र के दुगलिया गांव निवासी रामेश्वर का 35 वर्षीय पुत्र गोपाल जो पेसे से ट्रक ड्राइवर है।

वह बनारस से ट्रक लेकर हरियाणा जा रहा था। तभी मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर खड़े ट्रेलर में पीछे से टकराकर ट्रक ड्राइवर गोपाल घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी 108 एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचवा दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share