G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नरेश उत्तम के पक्ष मे जनसभा को सम्बोधित करने आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि चार चरणों मे भाजपा पूरी तरह चारो खाने चित्त हो गई हैं। देश की 140 करोड़ जनता भाजपा को 140 सीटें भी नहीं जीतने देगी। 140 सीटों के लिए भी जनता इन्हें तरसा देगी। पेपर लीक और पेपर रद्द होने से प्रदेश के करोड़ों नौजवान मतदाता भाजपा सरकार से नाराज हैं। प्रदेश की ऐसी कोई लोकसभा क्षेत्र नहीं हैं जहां का ढाई से तीन लाख मतदाता इनसे नाराज न हो।

यह सभी मतदाता इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान कर रहा हैं। उन्होंने कहा की जिस प्रकार भाजपा सरकार ने उद्योग पतियों का कर्जा माफ़ किया हैं उसी प्रकार इंडिया गठबंधन सरकार बनते ही देश के गरीबों और किसानों का सारा कर्जा माफ़ किया जायेगा। फ़ौज की पूरी नौकरी को भी आधी अधूरी कर दिया हैं। सरकार बनते ही अग्निवीर योजना पूरी तरह से समाप्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि पौष्टीक आटा के साथ साथ लोगों को डाटा भी फ्री दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर वादे झूठे निकलते हैं। भाजपा सरकार केवल समाजवादियों की नक़ल करती हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले का जो खटारा इंजन दो बार से जीत रहा हैं उसे हटाना हैं ऐसे सांसद ने 10 साल मे जनपद को पीछे कर दिया हैं। सम्बोधन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले की सांसद के खिलाफ एक गाना “झूठे निकले सांसद के वादे अब जनता से फिरते भागे भागे” बजवाया। जिसकी धुन पर लोग खूब झूमें। इस मौके पर अशोक पटेल, सुरेन्द्र सिंह यादव, विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, उषा मौर्या, अरुणेश पाण्डेय, जगदीश सिंह ज़ालिम, राजकुमार मौर्य, विपिन यादव, हाजी रजा, महेन्द्र बहादुर बच्चा समेत कई लोग मौजूद रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share