उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के देवकली गाँव में सुबह लकड़ी तोड़ते समय पेड़ से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते मे घायल युवक की मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को ऑब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार देवकली गांव निवासी स्व. केशन का 47 वर्षीय पुत्र राजू पासवान आज सुबह अपनी पत्नी गीता के साथ खेत से छीमी तोड़कर घर लाया और बाद में दोनों जंगल की ओर लकड़ी तोड़ने चले गए। बताया जा रहा है कि महुए के पेड़ में चढ़कर लकड़ी तोड़ रहा था। इसी बीच पैर फिसल जाने से नीचे गिर गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम हाउस में घटना के बाबत जानकारी मृतक के चाचा ईश्वरलाल ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share