G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बरुवा हार मजरे पिलखिनी गांव के समीप बाइक सवार को दूसरे बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार घायल हो गया, घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के उमर गहना गांव निवासी रामबाबू का 20 वर्षीय पुत्र सीतांशु बाइक पर सवार होकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बरुवा हार मजरे पिलखीनी गांव अपनी बुआ के घर जा रहा था।

जब वह गांव के समीप पहुंचा तभी पीछे से आए दूसरी बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे सीतांशु घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share