उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के तपस्वी नगर में चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के बिन्दौर गांव निवासी इंद्रपाल का 26 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से राधा नगर थाना क्षेत्र आया हुआ था। जब वह तपस्वी नगर पहुंचा तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया।

वाहन की टक्कर से बाइक सवार अखिलेश घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने समाज सेवी अशोक तपस्वी को दिया। सूचना मिलते ही अपनी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे समाज सेवी ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर घायल का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share