G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें रिक्सा चालक घायल हो गया घायल अवस्था में चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरैला गांव निवासी राम सहाय का 30 वर्षीय पुत्र शिव पूजन अपने ई-रिक्से पर भाड़ा लादकर राधा नगर थाना क्षेत्र के सैयद बाबा चौराहा जा रहा था।

जब उसका रिक्शा मदरियापुर गांव के समीप पहुंचा। तभी अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे चालक शिव पूजन घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने समाज सेवी अशोक पतस्वी को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे समाज सेवी ने घायल को इलाज के लिए अपनी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share