G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइन टोला में बृद्ध को रोड पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से बृद्ध घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुराइन टोला निवासी स्वर्गीय ननकू का 60 वर्षीय पुत्र गोरे लाल मोहल्ले में किसी काम से रोड पार कर रहा था। तभी रोड से गुजरे बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया बाइक की टक्कर लगते ही गोरे लाल रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share